उपायुक्त को ज्ञापन दिया

उपायुक्त को ज्ञापन दिया गढ़वा.डंडा प्रखंडके कोटा गांव के ग्रामीणों ने उपायुक्त को ज्ञापन देकर पुरानी सूची से अंत्योदय राशन कार्ड वितरण नहीं करने का आरोप जविप्र दुकानदार शिवनाथ पर लगाया है. आवेदन में कहा है कि 11 अक्तूबर को अंत्योदय राशन कार्ड का वितरण किया गया, जिसमें पुराने कार्ड संख्या 72 में से 13 […]

उपायुक्त को ज्ञापन दिया गढ़वा.डंडा प्रखंडके कोटा गांव के ग्रामीणों ने उपायुक्त को ज्ञापन देकर पुरानी सूची से अंत्योदय राशन कार्ड वितरण नहीं करने का आरोप जविप्र दुकानदार शिवनाथ पर लगाया है. आवेदन में कहा है कि 11 अक्तूबर को अंत्योदय राशन कार्ड का वितरण किया गया, जिसमें पुराने कार्ड संख्या 72 में से 13 लोगों का नाम हटा दिया गया है, जो अत्यंत गरीब परिवार के हैं. ग्रामीणों ने उपायुक्त से पुन: सभीलोगों का नाम अंत्योदय राशन कार्ड में जोड़ने की मांग की है. मांग करनेवाले में टिमल चौधरी, मुनारिक राम, जगती कुंवर, मौली कुंवर, शिव कु मार चौधरी, लालमणि चौधरी, प्रभावती चौधरी, नंदू राम, शंभु चौधरी, मुंद्रिका राम, चिंता देवी, आदि का नाम शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >