गरीब विद्यार्थियों के लिए खुला बुक बैंक समाजसेवी डॉ पातंजलि केसरी ने अपने जन्मदिन पर की पहल16जीडब्ल्यूपीएच22-बुक बैंक के उदघाटन समारोह में उपस्थित अतिथि गढ़वा. गढ़वा के समाजसेवी सह चिकित्सक डॉ पातंजलि केसरी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर गढ़वा जिले के गरीब एवं मेधावी विद्यार्थियों के लिए एक बुक बैंक खोलने की पहल की. इसको लेकर स्थानीय गोविंद प्लस टू उवि में उदघाटन समारोह आयोजित किया गया. बुक बैंक का उदघाटन सीआरपीएफ 172 बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी संजीव रंजन ने किया. इस अवसर पर संजीव रंजन ने डॉ पातंजलि केसरी ने इस प्रकार के प्रयासों की सराहना की. उन्होंने कहा कि गरीब विद्यार्थियों को शिक्षा में मदद क रना बहुत बड़ा पुण्य का काम है. शिक्षा से ही समाज का विकास संभव है. इस दौरान डॉ पातंजलि केसरी ने कहा कि कक्षा आठ तक तो विद्यार्थियों को नि:शुल्क पुस्तक सरकार द्वारा उपलब्ध हो जाता है, लेकिन कक्षा नौ के बाद सरकार की ओर से पुस्तक नहीं मिलने से गरीब विद्यार्थी पुस्तक से वंचित हो जाते हैं. इस समस्या को देखते हुए उन्होंने अपना जन्मदिन उन गरीब विद्यार्थियों की सेवा के लिए मनाने का निर्णय लिया. श्री केसरी ने कहा कि इस बुक बैंक में कक्षा नौ, दस, 11वीं एवं 12वीं की पुस्तकें उपलब्ध रहेंगी. जरूरतमंद विद्यार्थी यहां से पुस्तक ले जा सकेंगे, जो पढ़ने के बाद पुन: किताब को वापस कर देंगे. उन्होंने बुक बैंक में पुस्तकों की संख्या बढ़ाने की भी वैसे विद्यार्थियों से अपील की, जो इन कक्षाओं को उतीर्ण कर आगे की कक्षा में चले गये हैं. उन्होंने कहा कि उनके द्वारा दी गयी पुस्तक का लाभ उठाकर गरीब विद्यार्थी अपना कैरियर बना सकते हैं. इस मौके पर भारतीय रेडक्रास सोसाईटी के ब्लड डोनेशन चेयरमैन कृत्यानंद श्रीवास्तव, शिक्षक ज्वाला तिवारी, पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच के निदेशक नीरज श्रीधर, कलाकर दिव्य प्रकाश शुक्ला, दीपक कुमार, विकास कुमार आदि ने भी विचार व्यक्त किये.
गरीब वद्यिार्थियों के लिए खुला बुक बैंक
गरीब विद्यार्थियों के लिए खुला बुक बैंक समाजसेवी डॉ पातंजलि केसरी ने अपने जन्मदिन पर की पहल16जीडब्ल्यूपीएच22-बुक बैंक के उदघाटन समारोह में उपस्थित अतिथि गढ़वा. गढ़वा के समाजसेवी सह चिकित्सक डॉ पातंजलि केसरी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर गढ़वा जिले के गरीब एवं मेधावी विद्यार्थियों के लिए एक बुक बैंक खोलने की पहल की. […]
