एकल महिलाओं ने मांगपत्र सौंपा

एकल महिलाओं ने मांगपत्र सौंपा 16जीडब्ल्यूपीएच10- उपायुक्त से मिलने पहुंची महिलाएं गढ़वा. एकल नारी सशक्ति संगठन के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को मांगपत्र प्रेषित किया है. समाहरणालय पहुंची महिलाअों ने अपनी 10 सूत्री मांगों में एकल जीवन व्यतीत कर रही महिलाओं को ससुराल की संपत्ति व जमीन में अधिकार देने, […]

एकल महिलाओं ने मांगपत्र सौंपा 16जीडब्ल्यूपीएच10- उपायुक्त से मिलने पहुंची महिलाएं गढ़वा. एकल नारी सशक्ति संगठन के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को मांगपत्र प्रेषित किया है. समाहरणालय पहुंची महिलाअों ने अपनी 10 सूत्री मांगों में एकल जीवन व्यतीत कर रही महिलाओं को ससुराल की संपत्ति व जमीन में अधिकार देने, जमीन के खतियान में शादी के निबंधन के साथ पत्नी का नाम जोड़ने, ग्रामीण क्षेत्र की भूमिहीन एकल महिलाओं को दो से पांच एकड़ जमीन उपलब्ध कराने, आवास की व्यवस्था उपलब्ध कराने, तकनीकी जानकारी के लिए सरकारी व्यवस्था करने, कृषि व सरकारी योजनाओं में प्राथमिकता देने आदि की मांग शामिल है.उपायुक्त को मांगपत्र देनेवाली महिलाओं में मंजू कुंवर, पूनम कुंवर, सूर्यमणि कुंवर,कृष्णा कुंवर व सीमा कुंवर शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >