सरकारी चापाकल को घेरा

बिशुनपुरा(गढ़वा) : बिशुनपुरा प्रखंड के पिपरी पंचायत अंतर्गत औढया गांव में मुखिया उदय कुमार सिंह द्वारा जुलाई 2015 में वार्ड नंबर चार में चापाकल गड़वाया गया था. इस मामले में ग्रामीणों ने बीडीओ को आवेदन देकर कहा था कि नंदू यादव ने उक्त चापाकल को अपने चहारदीवारी के अंदर घेर लिया है. साथ ही वह […]

बिशुनपुरा(गढ़वा) : बिशुनपुरा प्रखंड के पिपरी पंचायत अंतर्गत औढया गांव में मुखिया उदय कुमार सिंह द्वारा जुलाई 2015 में वार्ड नंबर चार में चापाकल गड़वाया गया था. इस मामले में ग्रामीणों ने बीडीओ को आवेदन देकर कहा था कि नंदू यादव ने उक्त चापाकल को अपने चहारदीवारी के अंदर घेर लिया है.

साथ ही वह इस चापाकल से पानी भरने के लिए मना करते हैं. आवेदन में मुखिया उदय कुमार सिंह के साथ वार्ड नंबर चार के सदस्य लीलावती देवी, ग्रामीण उपेंद्र साह, उदेश्वर यादव, बुधन यादव, मुनी देवी, फुलबसिया देवी, विष्णुदेव यादव, रामवृक्ष यादव, अशोक यादव, प्रमोद यादव, विक्रमा यादव ने बीडीओ से चहारदीवारी हटाने की मांग करते हुए आम लोगों के लिए चापाकल उपलब्ध कराने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >