अलग-अलग थाना क्षेत्रों से विभिन्न मामलों के 56 वारंटी गिरफ्तार

गढ़वा पुलिस ने अभियान चला कर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में विभिन्न मामलों में फरार 56 आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

गढ़वा. गढ़वा पुलिस ने अभियान चला कर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में विभिन्न मामलों में फरार 56 आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने बताया कि 14 जुलाई की रात से लेकर 15 जुलाई की सुबह तक विशेष छापेमारी अभियान में गढ़वा जिले के विभिन्न थाना में दर्ज मामलों में वारंट एवं कुर्की के आदेशों के अनुपालन के तहत की गयी है. उन्होंने बताया कि इस विशेष अभियान में पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय एवं गढ़वा, रंका, नगर ऊंटरी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों के नेतृत्व में सभी पुलिस निरीक्षक, थाना/ओपी प्रभारी एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे.इसमें विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन छापामारी अभियान चलाकर 56 आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया. गढ़वा पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि समाज में भयमुक्त वातावरण बनाने में गढ़वा पुलिस को सहयोग करने के लिए किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि एवं अपराध में संलिप्त लोगों की सूचना अविलंब स्थानीय थाना या पुलिस नियंत्रण कक्ष को दें, ताकि ऐसे आपराधिक तत्वों पर स-समय उचित कानूनी कार्रवाई की जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK

DEEPAK is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >