वाहन जांच अभियान में 20 बाइक की जब्त

वाहन जांच अभियान में 20 बाइक की जब्त

श्री वंशीधर नगर. जिले में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए श्री वंशीधर नगर पुलिस ने रविवार शाम सख्त कार्रवाई की. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार के नेतृत्व में थाना गेट के सामने मुख्य मार्ग पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन कर चल रहे 20 दोपहिया वाहनों को जब्त कर चालान की कार्रवाई की गयी. पुलिस ने अभियान के दौरान वाहनों के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस और हेलमेट की जांच की. बिना हेलमेट चलने वालों को फटकार लगायी गयी. वहीं कई नाबालिगों को बाइक चलाते हुए पकड़ा गया, जिन पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी. थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की सबसे बड़ी वजह यातायात नियमों की अनदेखी है. उन्होंने लोगों से अपील की कि हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करें तथा सभी जरूरी कागजात साथ रखें. उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >