भाभी का हत्यारा आरजू जेल गया

भाभी का हत्यारा आरजू जेल गया गढ़वा. शहर के मदरसा रोड निवासी डॉ एमएन खान की पत्नी सानिया सहनाज की हत्या के मामले में गिरफ्तार देवर आरजू खान को बुधवार को जेल भेज दिया गया. यद्यपि हत्या के इस मामले में अभी कई रहस्यों पर से पर्दा उठना बाकी है. पुलिस की ओर से भी […]

भाभी का हत्यारा आरजू जेल गया गढ़वा. शहर के मदरसा रोड निवासी डॉ एमएन खान की पत्नी सानिया सहनाज की हत्या के मामले में गिरफ्तार देवर आरजू खान को बुधवार को जेल भेज दिया गया. यद्यपि हत्या के इस मामले में अभी कई रहस्यों पर से पर्दा उठना बाकी है. पुलिस की ओर से भी अनुसंधान की जा रही है. थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने बताया कि सानिया सहनाज की हत्या से जुड़ी सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि आरजू खान से पूछताछ के दौरान कई बातें सामने आयी है. जिसको ध्यान में रख कर अनुसंधान की जा रही है. उन्होंने बताया कि आरजू ने हत्या के बाद पिस्तौल को किचेन रूम में छुपा दिया था. जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है. पुलिस एमएन खान के साले धनु खान द्वारा दर्ज करायी प्राथमिकी के मद्देनजर भी अनुसंधान कर रही है. उन्होंने बताया कि इस मामले में जो भी दोषी होंगे, उन्हें बख्शा नहीं जायेगा. रिपोर्ट-प्रभाष मिश्रा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >