भक्तिमय हुआ रमकंडा प्रखंड

भक्तिमय हुआ रमकंडा प्रखंड 14जीडब्लूपीएच12-तेबरदाहा नदी के संगम पर जल भरते श्रद्धालू 14जीडब्लूपीएच18-प्रवचन करते आचार्य उदित नारायण शर्मा रमकंडा(गढ़वा) शारदीय नवरात्र को लेकर रमकंडा प्रखंड में चारों ओर ध्वनि विस्तारक यंत्र से भक्तिमय गीत से बज रहे गीतों से वातावरण भक्तिमय हो गया है.रमकंडा के बीचला टोला में नवजीवन संघ, बजरी टोला में नवयुवक संघ, […]

भक्तिमय हुआ रमकंडा प्रखंड 14जीडब्लूपीएच12-तेबरदाहा नदी के संगम पर जल भरते श्रद्धालू 14जीडब्लूपीएच18-प्रवचन करते आचार्य उदित नारायण शर्मा रमकंडा(गढ़वा) शारदीय नवरात्र को लेकर रमकंडा प्रखंड में चारों ओर ध्वनि विस्तारक यंत्र से भक्तिमय गीत से बज रहे गीतों से वातावरण भक्तिमय हो गया है.रमकंडा के बीचला टोला में नवजीवन संघ, बजरी टोला में नवयुवक संघ, स्टूडेंट क्लब, सहित विभिन्न पूजा समितियों के द्वारा मंगलवार को कलश यात्रा निकाली गयी. नवजीवन संघ द्वारा निकाली गयी कलश यात्रा बीचला टोला से निकलकर थाना मोड़, महुआधाम, सेमरटांड़ होते हुये तेबरदाहा नदी के संगम पहुंचा जहां वैदिक मंत्रोचार के बीच जल उठाया.वहीं बीचला टोला में नवरात्र शुरू होते ही संगीतमय प्रवचन शुरू हो गया.इस मौके पर श्रवण प्रसाद,राजधन बैठा, सत्येंद्र प्रसाद,दया अग्रवाल, लाला प्रसाद, सनोज प्रसाद, आदि लोग उपस्थित थे. इधर गम्हरिया गांव में स्टूडेंट क्लब के द्वारा कलश यात्रा के साथ पूजा प्रारंभ की गयी. यहां आचार्य उदितनारायण शर्मा के द्वारा दिन में संगीतमय नवपरायण पाठ व रात में प्रवचन किया जा रहा है. पूजा को सफल बनाने में रतीश दूबे,संजय दूबे,राम नारायण दूबे, मनीष दूबे, कमलेश दूबे आदि लगे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >