कलश स्थापना के साथ पूजा शुरू

गढ़वा. नवरात्र को लेकर शहर के टंडवा स्थित जय भारत संघ के तत्वावधान में मंगलवार को श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकाली और वैदिक मंत्रोचार के बीच स्थानीय दानरो नदी से कलश में जल भर कर पुन: मंदिर पहुंचे और कलश की स्थापना करायी. मंगलवार की सुबह टंडवा वार्ड नंबर 17, 18,19 एवं 20 से काफी […]

गढ़वा. नवरात्र को लेकर शहर के टंडवा स्थित जय भारत संघ के तत्वावधान में मंगलवार को श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकाली और वैदिक मंत्रोचार के बीच स्थानीय दानरो नदी से कलश में जल भर कर पुन: मंदिर पहुंचे और कलश की स्थापना करायी. मंगलवार की सुबह टंडवा वार्ड नंबर 17, 18,19 एवं 20 से काफी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा में भाग लिया.कलश स्थापना में महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया.

इस अवसर पर जय भारत संघ पूजा कमिटी के रविंद्र जायसवाल, कमलेश गुप्ता,अशोक गुप्ता, मणि गुप्ता,कुंदन कुमार, सुबोध कुमार,अजय गुप्ता, मुकेश कुमार, सर्वजीत मेहता,वीरू गुप्ता, राहुल कुमार,अमित सोनी, अरुण कुमार आदि ने बताया कि पूजा को लेकर पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है. इस अवसर पर प्रवचन, भक्ति जागरण सहित कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >