कलश स्थापित के साथ ही नवरात्र शुरू

नगरऊंटारी (गढ़वा). अनुमंडल मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को शारदीय नवरात्र प्रारंभ होते ही वातावरण भक्तिमय हो गया. श्रद्धालु अपने-अपने घरों में कलश स्थापित कर मां दुर्गा की पूजा अर्चना प्रारंभ कर दिये हैं. आसपास के मंदिरों में मंगलवार से नवाह्न परायण पाठ प्रारंभ हो गयी. लगातार चल रहे रामचरितमानस के पाठ से […]

नगरऊंटारी (गढ़वा). अनुमंडल मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को शारदीय नवरात्र प्रारंभ होते ही वातावरण भक्तिमय हो गया. श्रद्धालु अपने-अपने घरों में कलश स्थापित कर मां दुर्गा की पूजा अर्चना प्रारंभ कर दिये हैं. आसपास के मंदिरों में मंगलवार से नवाह्न परायण पाठ प्रारंभ हो गयी. लगातार चल रहे रामचरितमानस के पाठ से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गयाहै. जगह-जगह पर दुर्गा पूजा समितियों द्वारा परदा पर रामायण सीरियल दिखाया जा रहा है.

अनुमंडल मुख्यालय में प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रांगण में मानस-प्रवचन का आयोजनकिया गया है. आयोजन समिति मंगलवार की शाम मानस कथा का शुभारंभ कराया जायेगा. बड़ी संख्या में उपस्थित होकर श्रद्धालु मानस कथा प्रवचण करते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >