झूरा गांव में पूजा समिति का गठन

झूरा गांव में पूजा समिति का गठन गढ़वा. गढ़वा प्रखंड के झूरा गांव में दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर ग्राम विकास समिति का गठन किया गया. इसमें सूरज चंद्रवंशी को अध्यक्ष, रविंद्र तिवारी को उपाध्यक्ष, अजीत तिवारी को कोषाध्यक्ष, मोहन प्रसाद को संरक्षक बनाया गया है. जबकि सदस्यों में संजय पासवान, अरुण राम, रवि […]

झूरा गांव में पूजा समिति का गठन गढ़वा. गढ़वा प्रखंड के झूरा गांव में दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर ग्राम विकास समिति का गठन किया गया. इसमें सूरज चंद्रवंशी को अध्यक्ष, रविंद्र तिवारी को उपाध्यक्ष, अजीत तिवारी को कोषाध्यक्ष, मोहन प्रसाद को संरक्षक बनाया गया है. जबकि सदस्यों में संजय पासवान, अरुण राम, रवि प्रसाद, शुभम तिवारी, आलोक कुमार आदि का नाम शामिल है. इसकी जानकारी देते हुए अध्यक्ष ने बताया कि पूजा को लेकर समिति द्वारा आकर्षक पूजा पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है. नवरात्र के प्रथम दिन से नीलमणि शास्त्री द्वारा प्रवचन किया जायेगा. साथ ही बनारस व दिल्ली के कलाकारों द्वारा भक्ति जागरण की प्रस्तुति भी की जायेगी. वहीं दशमी को विशाल भंडारा का आयोजन किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >