गरीबों तक पहुंचेगी सरकारी योजनाएं : पिंकी केसरी 11जीडब्लूपीएच15-उदघाटन करती नपं अध्यक्ष पिंकी केसरी, बीडीओ व वार्ड पार्षदवार्ड नंबर आठ में 50 लाभुकों को नया राशन कार्ड व खाद्य सुरक्षा के तहत अनाज मिलाप्रतिनिधि, गढ़वा गढ़वा नगर पंचायत के वार्ड नंबर आठ स्थित जनवितरण प्रणाली के दुकानदार अनिता सिन्हा के दुकान में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत 50 कार्डधारियों के बीच नये राशन कार्ड व खद्यान का वितरण किया गया. इसकी शुरुआत नगर पंचायत अध्यक्ष पिंकी केसरी, बीडीओ रामनारायण खलखो व वार्ड पार्षद सत्यवती देवी ने किया. इस मौके पर पिंकी केसरी ने कहा कि गरीबों को नये कार्ड के साथ अनाज मिलना प्रारंभ हो गया. इससे उन्हें काफी राहत मिलेगा. उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गरीबों के लिए चलायी जा रही योजनायें उन तक पहुंचाने के लिए वे संकल्पित हैं. उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र के सभी 20 वार्डों में नये राशन कार्ड का वितरण शुरू कर दिया गया है. अब तक चार वार्डों में राशन कार्ड का वितरण किया जा चुका है, अन्य वार्डों में भी राशन कार्ड वितरित किये जा रहे हैं. बीडीओ रामनारायण खलखो ने कहा कि सरकार के इस महत्वकांक्षी योजना का लाभ जन-जन तक पहुंचाना है, ताकि अधिक-अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके. वार्ड पार्षद सत्यवती देवी ने कहा कि वार्ड के सभी लोगों को नया राशन कार्ड मुहैया कराया जायेगा. इस अवसर पर डीलर अनिता सिन्हा, अखिलेश तिवारी, पंकज सिन्हा, अनुज सहाय, धर्मेंद्र प्रसाद वर्मा, मुन्ना चंद्रवंशी सहित सभी कार्डधारी लाभुक उपस्थित थे.
गरीबों तक पहुंचेगी सरकारी योजनाएं : पिंकी केसरी
गरीबों तक पहुंचेगी सरकारी योजनाएं : पिंकी केसरी 11जीडब्लूपीएच15-उदघाटन करती नपं अध्यक्ष पिंकी केसरी, बीडीओ व वार्ड पार्षदवार्ड नंबर आठ में 50 लाभुकों को नया राशन कार्ड व खाद्य सुरक्षा के तहत अनाज मिलाप्रतिनिधि, गढ़वा गढ़वा नगर पंचायत के वार्ड नंबर आठ स्थित जनवितरण प्रणाली के दुकानदार अनिता सिन्हा के दुकान में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा […]
