ओके...बुराइयों के खिलाफ लड़ेंगे

अोके…बुराइयों के खिलाफ लड़ेंगे फ्लायर….लायंस क्लब ऑफ ग्रीन के सदस्यों ने लिया संकल्पविश्व लायन सेवा सप्ताह का समापन11 जीडब्लूपीएच 1-सदस्यों को सम्मानित करते अतिथि.प्रतिनिधि, गढ़वालायंस क्लब ऑफ गढ़वा ग्रीन के विश्व लायन सेवा सप्ताह का समापन शनिवार की शाम स्थानीय मंगलम परिसर में समारोह के साथ हुआ. समारोह में विश्व लायन सेवा सप्ताह के दौरान […]

अोके…बुराइयों के खिलाफ लड़ेंगे फ्लायर….लायंस क्लब ऑफ ग्रीन के सदस्यों ने लिया संकल्पविश्व लायन सेवा सप्ताह का समापन11 जीडब्लूपीएच 1-सदस्यों को सम्मानित करते अतिथि.प्रतिनिधि, गढ़वालायंस क्लब ऑफ गढ़वा ग्रीन के विश्व लायन सेवा सप्ताह का समापन शनिवार की शाम स्थानीय मंगलम परिसर में समारोह के साथ हुआ. समारोह में विश्व लायन सेवा सप्ताह के दौरान उल्लेखनीय योगदान देनेवाले क्लब के सदस्यों को सम्मानित किया गया. अतिथियों का स्वागत करते हुए क्लब के अध्यक्ष दिव्य प्रकाश केसरी ने दो से आठ अक्तूबर तक सेवा सप्ताह के दौरान किये गये कार्यों का उल्लेख किया. इस दौरान जवाहर नवोदय विद्यालय के बच्चों की आंख की जांच, 21 यूनिट ब्लड डोनेशन, मलेरिया पर जागरूकता शिविर, फल वितरण, पाठ्य सामग्री वितरण का उल्लेख किया. समारोह में प्रोजेक्ट चेयरमैन डॉ पातंजलि केसरी ने कहा कि समाज में व्याप्त समस्या को मिटाने के लिए अब भी बहुत कुछ करने की जरूरत है. ब्लड डोनेशन चेयरमैन कृत्यानंद श्रीवास्तव ने कहा कि उन्हें किसी जरूरतमंद को रक्त उपलब्ध कराने में सुख मिलता है. इसे वे आगे भी निभाते रहेंगे. जायंट्स स्पेशल कमेटी के सदस्य विजय केसरी ने कहा कि डायन-बिसाही जैसे अंधविश्वास के खिलाफ भी काम करने की जरूरत है. रेडक्रॉस उपाध्यक्ष विनोद कमलापुरी ने कहा कि अपना दायित्व निभाते हुए समाजसेवा करनी चाहिए ताकि पारिवारिक संतुलन बना रहे. समाजसेवी नंदकुमार गुप्ता ने कहा कि समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने की जरूरत है. विधायक प्रतिनिधि संतोष केसरी ने कहा कि वे समाज सेवा के हर कार्यों मे सक्रिय योगदान के लिए कृत संकल्पित हैं. दीपाली अग्रवाल ने कहा कि हमें पर्यावरण संरक्षण पर काम करने की जरूरत है. कार्यक्रम का संचालन रवि अग्रवाल तथा धन्यवाद ज्ञापन अश्वनि पांडेय ने किया. मौके पर सचिव शिव केसरी, वार्ड पार्षद सोनी गुप्ता, डॉ निशांत कुमार, उमाकांत पांडेय, अमित कश्यप, नीरज कुमार, जयशंकर ब्रेजियर, सरगम गौरव, उषा केसरी, पूनम केसरी, निरूपमा श्रीवास्तव, राखी केसरी, रीना केसरी, अंजना केसरी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.रिपोर्ट-प्रभाष मिश्र

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >