अोके …मिलकर मनायेंगे दशहरा व मुहर्रम मिसाल. कल्याणपुर के हिंदू-मुसलिम समुदाय के लोगों ने लिया निर्णयशांति समिति गठितएक-दूसरे के कार्यक्रम में शामिल रहने का भी निर्णयप्रतिनिधि, गढ़वागढ़वा प्रखंड के कल्याणपुर गांव के हिंदू व मुसलिम समुदाय के लोगों की बैठक शेर अली अंसारी की अध्यक्षता में स्थानीय इमामबाड़ा के पास हुई. इसमें दोनों समुदाय के लोगों ने लगभग एक ही समय पड़ रहे दशहरा एवं मुहर्रम पर्व को मिलकर मनाने का निर्णय लिया. उपस्थित लोगों ने कहा कि गांव में हिंदू एवं मुसलिम दोनों समुदाय के लोग वर्षों से रहते हैं. एक-दूसरे के त्योहार का सम्मान करते हैं. एक-दूसरे के पर्व को भाईचारे के साथ मनाने की परंपरा रही है. इस वर्ष दोनों त्योहार का अधिकांश समय एक ही साथ होने के कारण जहां शारदीय नवरात्र तक ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग हिंदुअों द्वारा किया जायेगा. वहीं चांद रात से मिलाद शरीफ में मुसलिम समुदाय के लोग भी बाजा का उपयोग करेंगे. बैठक में निर्णय लिया गया कि दोनों समुदाय के लोग ध्वनि विस्तारक यंत्र का इस्तेमाल सीमित ऊंचे स्वर में करेंगे. ताकि न तो दुर्गापूजा पंडाल के बाजे से मिलाद कार्यक्रम को, न ही मिलाद के कार्यक्रम से दुर्गापूजा पंडाल में समस्या आये. बैठक में परंपरा के अनुसार एक-दूसरे के कार्यक्रम में शामिल रहने का निर्णय लिया गया. अंत में शांति समिति गठित की गयी. इसमें अलीमुद्दीन अंसारी उर्फ ताहिर अंसारी को अध्यक्ष, विनोद चंद्रवंशी को सचिव तथा शमशुद्दीन अंसारी, इम्तेयाज खां, जलील अंसारी, नान्हू राम, कृष्णा चंद्रवंशी, महेंद्र चौधरी, मुखिया प्रतिनिधि अशोक चंद्रवंशी, नूर मोहम्मद अंसारी व शेर अली अंसारी सदस्य बनाये गये. बैठक में मोहम्मद्दीन अंसारी, रफीक अंसारी, डॉ जियाउद्दीन अंसारी, द्वारिका प्रसाद गुप्ता, मोख्तार अंसारी, अफरोज खान, गुलाब अंसारी, शोएब खान, प्रो सरफुद्दीन, मुहर्रम इंतजामिया कमेटी के यूनुस अंसारी, अमजद खान, कबीर अंसारी, शहजाद खान, विनोद शर्मा, सुरेश शर्मा, रेयाज खान, ओसियर खान सहित काफी लोग उपस्थित थे.
ओके ...मिलकर मनायेंगे दशहरा व मुहर्रम
अोके …मिलकर मनायेंगे दशहरा व मुहर्रम मिसाल. कल्याणपुर के हिंदू-मुसलिम समुदाय के लोगों ने लिया निर्णयशांति समिति गठितएक-दूसरे के कार्यक्रम में शामिल रहने का भी निर्णयप्रतिनिधि, गढ़वागढ़वा प्रखंड के कल्याणपुर गांव के हिंदू व मुसलिम समुदाय के लोगों की बैठक शेर अली अंसारी की अध्यक्षता में स्थानीय इमामबाड़ा के पास हुई. इसमें दोनों समुदाय के […]
