खाता खुलवाने का नर्दिेश

कांडी(गढ़वा). वनांचल ग्रामीण बैंक व राष्ट्रीय कृषि ग्रामीण बैंक के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को बुनियादी विद्यालय समौरा में वित्तीय साक्षरता का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि के रूप मे गढ़वा के समन्वय अरुण कुमार सिन्हा उपस्थित थे. मौके पर कहा गया कि जो ग्रामीण बैंक से नहीं जुड़े हैं, वे शीघ्र ही आधार […]

कांडी(गढ़वा). वनांचल ग्रामीण बैंक व राष्ट्रीय कृषि ग्रामीण बैंक के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को बुनियादी विद्यालय समौरा में वित्तीय साक्षरता का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि के रूप मे गढ़वा के समन्वय अरुण कुमार सिन्हा उपस्थित थे.

मौके पर कहा गया कि जो ग्रामीण बैंक से नहीं जुड़े हैं, वे शीघ्र ही आधार कार्ड के साथ बैंक से जुड़ जायें, ताकि उन्हें प्रधानमंत्री जन धन योजना, सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना आदि का लाभ मिल सके. इस मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों ने सरकार द्वारा चलायी जानेवाली योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी. इस मौके पर शाखा प्रबंधक अवध नारायण चौबे, पंकज चंद्रा, सबिता सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, विश्वनाथ कुमार, सुजीत कुमार दुबे, संजी दुबे, चंद्रमणि मिश्रा आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >