वाहनों की जांच सख्ती से होगी : एसडीपीअोगढ़वा. शहर में बिना हेलमेट, बिना नंबर प्लेट व ट्रिपल लोडिंग बाइक सवारों पर कार्रवाई की जायेगी. गढ़वा एसडीपीओ प्रेमनाथ ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी चेकनाका पर जांच करने के निर्देश दिये गये हैं. उन्होंने बताया कि सभी लोग अपने वाहन के साथ उसका कागजात लेकर चले. एसडीपीओ ने कहा कि दीपावली तक इस अभियान को और व्यापक किया जायेगा. यदि इसका पालन नहीं किया गया, तो पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी. उन्होंने कहा कि बस एजेंटी सिस्टम को समाप्त किया जायेगा. सभी बस मालिक अपने बस में कंडक्टर के माध्यम से भाड़ा वसूल करेंगे. मौके पर थाना प्रभारी निरंजन कुमार भी उपस्थित थे.
वाहनों की जांच सख्ती से होगी : एसडीपीओ
वाहनों की जांच सख्ती से होगी : एसडीपीअोगढ़वा. शहर में बिना हेलमेट, बिना नंबर प्लेट व ट्रिपल लोडिंग बाइक सवारों पर कार्रवाई की जायेगी. गढ़वा एसडीपीओ प्रेमनाथ ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी चेकनाका पर जांच करने के निर्देश दिये गये हैं. उन्होंने बताया कि सभी लोग अपने वाहन के साथ उसका कागजात […]
