गढ़वा : नगरऊंटारी स्थित प्रसिद्ध बाबा बंशीधर मंदिर में हमला कर सोने की मूर्ति चुराने की साजिश रच रहे भाकपा माओवादी के उग्रवादी छोटू सिंह खरवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
गुप्त सूचना के आधार पर बिशुनपुरा थाना क्षेत्र के सालो जंगल से छोटू सिंह खरवार को गिरफ्तार किया गया़ छोटू से पूछताछ के लिए यूपी से एटीएस की टीम भी गढ़वा पहुंच चुकी है. हालांकि पुलिस इस बारे में कुछ भी बताने से इनकार कर रही है़ पर सूचना है कि छोटू की निशानदेही पर पुलिस उसके साथियों की तलाश में जुट गयी है़ कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है़
