20 यूनिट रक्तदान किया गया

20 यूनिट रक्तदान किया गया 7जीडब्ल्यूपीएच3-रक्तदान करते लायंस ग्रीन के सदस्य गढ़वा. लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ग्रीन की ओर से सेवा सप्ताह के तहत 20 यूनिट रक्तदान किया गया. इसको लेकर आयोजित कार्यक्रम में जायंट्स ग्रुप के विजय कुमार केसरी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज सेवा के कार्यों के लिए कोई […]

20 यूनिट रक्तदान किया गया 7जीडब्ल्यूपीएच3-रक्तदान करते लायंस ग्रीन के सदस्य गढ़वा. लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ग्रीन की ओर से सेवा सप्ताह के तहत 20 यूनिट रक्तदान किया गया. इसको लेकर आयोजित कार्यक्रम में जायंट्स ग्रुप के विजय कुमार केसरी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज सेवा के कार्यों के लिए कोई समय नहीं होता है. काम करने की लगन होनी चाहिये. उन्होंने कहा कि रक्तदान में गढ़वा जिला जल्द ही पहले स्थान पर पहुंचनेवाला है. लायंस क्लब की ओर से गरीब व असहाय लोगों के लिये कई कार्य किये गये हैं. इस अवसर पर लायंस ग्रीन के अध्यक्ष इस अवसर पर लांयस ग्रीन के अध्यक्ष दिव्य प्रकाश केसरी ने कहा कि मानव सेवा ईश्वर की सेवा है. लायंस क्लब इसी सेवा व विश्वास के साथ काम कर रही है. इस मौके पर डॉ पतंजलि केसरी, डॉ निशांत कुमार सिंह, ब्लड डोनेशन चेयरमैन कृत्यानंद श्रीवास्तव, सरगम गौरव, पूनम केसरी, सुशील केसरी आदि ने भी विचार किये. कार्यक्रम का संचालन रवि अग्रवाल तथा धन्यवाद ज्ञापन अरूण मेहता ने किया. इस मौके पर लियो विनय कांस्यकार, रविंद्र जायसवाल, प्रकाश शंकर गुप्ता, चंदन केसरी, दीपक कुमार, अर्जुन गुप्ता, अंकिता जायसवाल, खुशबू पांडेय, उमाकांत पांडेय, नीरज कुमार, विनय कुमार सिंह आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >