उम्मीदवार बनाने का नर्णिय

उम्मीदवार बनाने का निर्णयनगरऊंटारी (गढ़वा). आसन्न त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर रमना प्रखंड के सपही ग्राम के ग्रामीणों ने श्रवण सिंह की अध्यक्षता में बैठक की. बैठक में आगामी पंचायत चुनाव में बहियार कला पंचायत के राजेंद्र उरांव को मुखिया प्रत्याशी बनाने का निर्णय लिया गया. उपस्थित ग्रामीणों ने मुखिया प्रत्याशी को तन-मन से सहयोग […]

उम्मीदवार बनाने का निर्णयनगरऊंटारी (गढ़वा). आसन्न त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर रमना प्रखंड के सपही ग्राम के ग्रामीणों ने श्रवण सिंह की अध्यक्षता में बैठक की. बैठक में आगामी पंचायत चुनाव में बहियार कला पंचायत के राजेंद्र उरांव को मुखिया प्रत्याशी बनाने का निर्णय लिया गया. उपस्थित ग्रामीणों ने मुखिया प्रत्याशी को तन-मन से सहयोग करने का निर्णय लिया.बैठक में सर्वसम्मति से एक कमेटी का गठन किया गया, जिसमें श्रवण सिंह को अध्यक्ष, मोमीन अंसारी को सचिव तथा विश्वनाथ उरांव को संरक्षक बनाया गया. बैठक में शिवनंदन मिंज, गोपाल उरांव, नवीजान अंसारी, कमोदा देवी, सुरेश उरांव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >