चुनाव को लेकर एसडीअो ने जायजा लियाफोटो (1) वज्रगृह का जायजा लेते एसडीअो.नगरऊंटारी (गढ़वा). अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार साह ने बुधवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2015 को लेकर प्लस टू उच्च विद्यालय में बननेवाले वज्रगृह का जायजा लिया. इस दौरान एसडीअो ने बताया कि अनुमंडल के सभी आठ प्रखंडों का पंचायत चुनाव की मतगणना करायी जायेगी. इसके लिए वज्रगृह का नक्शा तैयार कर जिला निर्वाची पदाधिकारी को भेजा जायेगा. निरीक्षण के दौरान एसडीअो ने प्रखंडवार मतगणना केंद्र की स्थिति से अवगत होते हुए सभी कमरों का जायजा लिया. उन्होंने इस दौरान विद्यालय के शिक्षकों से भी जानकारी प्राप्त किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल सहायक इंदुभूषण सिंह, विकास रंजन श्रीवास्तव, प्लस टू उच्च विद्यालय के शिक्षक शंभूनाथ प्रसाद यादव, राजनाथ राम उपस्थित थे.
चुनाव को लेकर एसडीओ ने जायजा लिया
चुनाव को लेकर एसडीअो ने जायजा लियाफोटो (1) वज्रगृह का जायजा लेते एसडीअो.नगरऊंटारी (गढ़वा). अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार साह ने बुधवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2015 को लेकर प्लस टू उच्च विद्यालय में बननेवाले वज्रगृह का जायजा लिया. इस दौरान एसडीअो ने बताया कि अनुमंडल के सभी आठ प्रखंडों का पंचायत चुनाव की मतगणना करायी […]
