सीएम से जानमाल की गुहार लगायी

गढ़वा. गढ़वा शहर के रांकी मुहल्ला निवासी व्यवसायी संजय कुमार ने मुख्यमंत्री को पत्र देकर जान माल की सुरक्षा की गुहार लगायी है. मुख्यमंत्री क ो दिये आवेदन में संजय कुमार ने कहा है कि नगर पंचायत अध्यक्ष पिंकी केसरी के पति संतोष केसरी उनके साथ गाली-गलौज व मारपीट करते हैं और जान से मारने […]

गढ़वा. गढ़वा शहर के रांकी मुहल्ला निवासी व्यवसायी संजय कुमार ने मुख्यमंत्री को पत्र देकर जान माल की सुरक्षा की गुहार लगायी है. मुख्यमंत्री क ो दिये आवेदन में संजय कुमार ने कहा है कि नगर पंचायत अध्यक्ष पिंकी केसरी के पति संतोष केसरी उनके साथ गाली-गलौज व मारपीट करते हैं और जान से मारने की धमकी भी देते हैं. उन्होंने कहा है कि पिछले दिनों मंगल भवन के समीप संतोष केसरी ने उसे जान से मारने की धमकी दी. वहां नगर पंचायत उपाध्यक्ष अनिल पांडेय ने बीच बचाव करते हुए उन्हें थाना पहुंचाया. इसकी लिखित सूचना थाना को भी दी. संतोष केसरी झूठे मुकदमे में फंसाने व जान से मारने की धमकी देते हैं. संजय ने आवेदन में कहा है कि आवेदन देने के बाद भी अब तक संतोष केसरी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. आवेदन में कहा है कि उनके साथ किसी भी तरह की कोई घटना-दुर्घटना होती है, तो इसके जिम्मेवार संतोष केसरी होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >