हरिहरपुर. हरिहरपुर गांव स्थित बाजारी देवी मंदिर के प्रांगण में धूमधाम से पूजा-अर्चना की गयी. इसके बाद मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें 500 कन्याओं की पूजा कर उन्हें भोजन कराया गया. मंदिर प्रांगण में उपस्थित श्रद्धालुओं ने कन्याओं के चरण पखार कर उनकी पूजा की. ग्रामीणों ने कहा कि इस प्रकार का आयोजन न सिर्फ धार्मिक माहौल को सुदृढ़ करता हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं से जोड़ता है. पूजा को सफल बनाने में हर्षल सिंह, आलोक कुमार सिंह,भरत शुक्ल, सतेंद्र राम, बाबु सिंह, पवन सिंह, रौनक कुमार सिंह आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
