800 पशुओं को टीका लगा

रमकंडा(गढ़वा). रमकंडा प्रखंड के बलिगढ़ व दुर्जन गांव में एक शिविर लगा कर लंगड़ी बुखार से ग्रसित करीब 800 पशुओं का टीकाकरण किया गया. साथ ही पशुपालकों के बीच दवा का भी वितरण किया गया. जिप उपाध्यक्ष सत्यनारायण यादव ने बताया कि प्रखंड के विभिन्न गांवों के पशुओं में लंगड़ी बुखार की शिकायत मिल रही […]

रमकंडा(गढ़वा). रमकंडा प्रखंड के बलिगढ़ व दुर्जन गांव में एक शिविर लगा कर लंगड़ी बुखार से ग्रसित करीब 800 पशुओं का टीकाकरण किया गया. साथ ही पशुपालकों के बीच दवा का भी वितरण किया गया. जिप उपाध्यक्ष सत्यनारायण यादव ने बताया कि प्रखंड के विभिन्न गांवों के पशुओं में लंगड़ी बुखार की शिकायत मिल रही है. सभी गांवों में इस प्रकार का शिविर लगा कर पशुओं का टीकाकरण किया जायेगा. इस मौके पर डॉ दयानंद तुरी, ब्रह्मदेव यादव, अजय राम सहित कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >