पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटा प्रशासन

गढ़वा. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर उपायुक्त ए मुत्थु कुमार ने अधिकारियों के साथ बैठक की. स्थानीय आरसेटी में आयोजित समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने चुनाव की चल रही तैयारियों की जानकारी ली. उन्होंने बताया कि 20 जून को रांची में इसको लेकर राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक बुलायी गयी है. बैठक में बताया गया कि […]

गढ़वा. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर उपायुक्त ए मुत्थु कुमार ने अधिकारियों के साथ बैठक की. स्थानीय आरसेटी में आयोजित समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने चुनाव की चल रही तैयारियों की जानकारी ली. उन्होंने बताया कि 20 जून को रांची में इसको लेकर राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक बुलायी गयी है. बैठक में बताया गया कि गढ़वा जिले में 2448 वार्ड पार्षद, 245 पंचायत समिति सदस्य, 189 मुखिया तथा 25 जिला परिषद सदस्य के पद के लिए चुनाव किये जायेंगे. इसके लिए मतदान केंद्रों की सूची, वार्ड के गठन की स्थिति, संवेदनशील बूथों की स्थिति व आरक्षण की स्थिति तैयार करने के निर्देश दिये गये. बैठक में बताया गया कि मतदाता सूची का विखंडीकरण शुरू कर दिया गया है. इसमें ध्यान रखना है कि कोई भी योग्य मतदाता छूटे नहीं. इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी सुषमा नीलम सोरेंग, जिला पंचायती राज पदाधिकारी केदारनाथ शर्मा आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >