क्लिनिक ऑन व्हील्स के माध्यम से 48 मरीजों का हुआ इलाज

क्लिनिक ऑन व्हील्स के माध्यम से 48 मरीजों का हुआ इलाज

कांडी. प्रखंड के भंडरिया व मंडरा गांव में गुरुवार को एसबीआइ फाउंडेशन और रोज संस्था ने संजीवनी क्लिनिक ऑन व्हील्स के माध्यम से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया. इस शिविर में 48 मरीजों का इलाज कर उन्हें निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध करायी गयी. उसके बाद मंडरा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में लोगों के बीच स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों को स्वस्थ के सुझाव दिये गये. डॉ संदीप कुमार ने बताया कि मरीजों को समय-समय पर जांच करानी चाहिए. मौके पर ग्राम स्वास्थ्य सहिया सुनीता देवी, कौशल्या देवी, नेहा कुमारी, श्याम सुंदर उपाध्याय, उदय उपाध्याय, चरित्र राम ,रामप्रवेश पांडे, सीताराम पांडे, राहुल कुमार, लक्ष्मीकांत पांडे, प्रतिमा देवी आदि उपस्थित थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >