बुनियाद प्रशिक्षण की शुरुआत

भंडरिया (गढ़वा). प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र भंडरिया में प्रखंड के सभी कोटि के राजकीय प्राथमिक, उत्क्रमित प्राथमिक, राजकीय मध्य एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं का कक्षा एक व दो के लिए दो दिवसीय बुनियाद प्रशिक्षण की शुरुआत की गयी. इस दौरान कक्षा तीन से पांच तक के लिए तीन दिवसीय बुनियाद सह […]

भंडरिया (गढ़वा). प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र भंडरिया में प्रखंड के सभी कोटि के राजकीय प्राथमिक, उत्क्रमित प्राथमिक, राजकीय मध्य एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं का कक्षा एक व दो के लिए दो दिवसीय बुनियाद प्रशिक्षण की शुरुआत की गयी. इस दौरान कक्षा तीन से पांच तक के लिए तीन दिवसीय बुनियाद सह गैर आवासीय प्रशिक्षण के लिए प्रतिभागियों की सूची का कैलेंडर जारी किया गया. इसकी जानकारी देते हुए प्रशिक्षण प्रभाग प्रभारी सह बीपीओ विभा रानी कुजूर ने बताया कि बुधवार को दो दिवसीय बुनियाद प्रशिक्षण सभी सीआरपी द्वारा 40-40 का बैच बना कर दिया जा रहा है.अगली बुनियाद सह प्रशिक्षण के प्रतिभागियों की सूची जारी कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >