कांडी(गढ़वा). कांडी थाना के पतील गांव निवासी राजकेश्वर राम(45वर्ष) की मौत 25 मई दिन सोमवार को काम करने के दौरान विजयवाड़ा के डोलाबंडा में बिजली का करंट लगने से हो गयी. बुधवार की अहले सुबह जैसे ही मृतक का शव घर पहुंचा, घर में कोहराम मच गया. मृतक हुसैनाबाद के पेटी कं ट्रेक्टर मो इकरार के साथ 10 दिन पहले काम करने डोलाबंडा गया था. उक्त स्थल पर हीट निर्माण कंपनी में मजदूर के रूप में काम करता था. काम करने के दौरान वह बिजली के करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसका दोनों हाथ झुलस गया. गंभीरावस्था में उसे कंचन तरला अस्पताल में भरती कराया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. कांडी बीडीओ अंगारनाथ स्वर्णकार ने मृतक के परिजनों को पारिवारिक लाभ के तहत 20 हजार रुपया, एक इंदिरा आवास तथा विधवा पेंशन देने का आश्वासन दिया है.
कांडी के युवक की विजयवाड़ा में मौत
कांडी(गढ़वा). कांडी थाना के पतील गांव निवासी राजकेश्वर राम(45वर्ष) की मौत 25 मई दिन सोमवार को काम करने के दौरान विजयवाड़ा के डोलाबंडा में बिजली का करंट लगने से हो गयी. बुधवार की अहले सुबह जैसे ही मृतक का शव घर पहुंचा, घर में कोहराम मच गया. मृतक हुसैनाबाद के पेटी कं ट्रेक्टर मो इकरार […]
