26जीडब्ल्यूपीएच7-बूथ संख्या चार का निरीक्षण कर बाहर निकलते डीसी व एसपी गढ़वा. उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी ए मुत्थु कुमार मझिआंव नगर पंचायत के चुनाव से काफी संतुष्ट व खुश नजर आये. उपायुक्त ने कहा कि मतदान पूरी तरह से शांतिपूर्ण एवं स्वच्छ वातावरण में संपन्न हुआ. 12 मतदान केंद्रों में से एक भी केंद्र से उन्हें या उनके अधिकारियों को कोई शिकायत नहीं मिली. यह साबित करता है कि मतदान में मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी अथवा व्यवधान नहीं झेलना पड़ा. प्रत्याशियों की ओर से भी किसी तरह की अव्यवस्था की कोई शिकायत नहीं मिली. इसके पूर्व उपायुक्त श्री कुमार ने पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक के साथ मझिआंव नगर पंचायत के सभी बूथों का जायजा लिया. द्वय अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था व हो रही वोटिंग की जानकारी ली. जानकारी के बाद दोनों अधिकारी संतुष्ट नजर आये.
4....कोई शिकायत नहीं मिली : उपायुक्त
26जीडब्ल्यूपीएच7-बूथ संख्या चार का निरीक्षण कर बाहर निकलते डीसी व एसपी गढ़वा. उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी ए मुत्थु कुमार मझिआंव नगर पंचायत के चुनाव से काफी संतुष्ट व खुश नजर आये. उपायुक्त ने कहा कि मतदान पूरी तरह से शांतिपूर्ण एवं स्वच्छ वातावरण में संपन्न हुआ. 12 मतदान केंद्रों में से एक भी केंद्र […]
