मजदूरों ने प्रशासनिक भवन का घेराव किया

भवनाथपुर (गढ़वा) : भवनाथपुर सेल आरएमडी खदान समूह के तुलसीदामर भवनाथपुर खदान के मजदूरों ने एक जुलाई 2014 से एडब्ल्यूए का 1300 रुपये के बढ़ोतरी का भुगतान तथा दो सप्ताह के साप्ताहिक मजदूरी की मांग को लेकर भाजपा के बैनर तले सेल आरएमडी के प्रशासनिक भवन का घेराव किया. इस दौरान डीजीएम राजीव भार्गव व […]

भवनाथपुर (गढ़वा) : भवनाथपुर सेल आरएमडी खदान समूह के तुलसीदामर भवनाथपुर खदान के मजदूरों ने एक जुलाई 2014 से एडब्ल्यूए का 1300 रुपये के बढ़ोतरी का भुगतान तथा दो सप्ताह के साप्ताहिक मजदूरी की मांग को लेकर भाजपा के बैनर तले सेल आरएमडी के प्रशासनिक भवन का घेराव किया. इस दौरान डीजीएम राजीव भार्गव व अन्य अधिकारी भवन में ही फंसे रहे.

मजदूरों का कहना था कि जब तक ठेकेदार से भुगतान नहीं कराया जायेगा, तब तक वे यहां से न तो हटेंगे और न ही अधिकारियों को जाने देंगे. इधर, डीजीएम राजीव भार्गव ने कहा कि ठेकेदार ने मजदूरों की मजदूरी का भुगतान नहीं किया है, इसकी जानकारी मुझे नहीं है और इस वक्त ठेकेदार का मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा है. घेराव करना मजदूरों का अधिकार है. वे इस संबंध में कुछ नहीं कह सकते. समाचार लिखे जाने तक अधिकारी प्रशासनिक भवन में ही फं से थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >