थाना परिसर में दो प्रेमी युगल की हुई शादी

सरैयाहाट : काफी हो हंगामा के बाद सरैयाहाट थाना में दो प्रेमी जोड़ी की शादी रचाई गयी. करीब डेढ़ वर्षो से चोरी छिपे दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था. यह प्रेमी जोड़ी चरकापाथर गांव के रामजी साह के पुत्र प्रितम कुमार और सरैयाहाट बस्ती के नकुल मोदी की पुत्री स्वीटी कुमारी है. बीते […]

सरैयाहाट : काफी हो हंगामा के बाद सरैयाहाट थाना में दो प्रेमी जोड़ी की शादी रचाई गयी. करीब डेढ़ वर्षो से चोरी छिपे दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था. यह प्रेमी जोड़ी चरकापाथर गांव के रामजी साह के पुत्र प्रितम कुमार और सरैयाहाट बस्ती के नकुल मोदी की पुत्री स्वीटी कुमारी है.
बीते शनिवार को देर रात्रि शादी का प्रलोभन देकर युवक ने युवती का यौन शोषण किया और जब युवती ने उसपर शादी करने के लिए दबाव डाला तो युवक मुकर गया. तभी युवती थाना जाकर अपनी आप बीती सुनाई. थाना प्रभारी फगुनी पासवान ने दोनों के परिजन को थाना बुलवाया और वहां काफी हो हंगामा के बाद दोनों के परिजन शादी के लिए राजी हो गए. यह शादी देखने के लिए थाना परिसर में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई थी.
थाना प्रभारी के नेतृत्व में थाना परिसर में ही एक मंदिर के समीप बिना कोई रस्म रिवाज के दोनों की शादी रचा दी गयी. मौके पर मनोज कुमार मंडल, दिलीप साह, जगदीश राय, उदय कांत मिश्र, प्रमोद ठाकुर, उमेश मंडल, प्रमोद यादव, मुर्तजा अंसारी, सज्जद अंसारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >