परीक्षा देने जा रहे युवक की मौत

जरही के दो युवक भी घटना में घायल हुए हैंडंडई(गढ़वा). डंडई प्रखंड के जरही गांव निवासी विकास पासवान की मौत बरकाकाना के पास एक सड़क दुर्घटना में हो गयी. जबकि गांव के ही जवाहर चौधरी व कमलेश चौधरी घायल हो गये हैं. दोनों घायलों को इलाज के लिए बरकाकाना सदर अस्पताल में भरती कराया गया […]

जरही के दो युवक भी घटना में घायल हुए हैंडंडई(गढ़वा). डंडई प्रखंड के जरही गांव निवासी विकास पासवान की मौत बरकाकाना के पास एक सड़क दुर्घटना में हो गयी. जबकि गांव के ही जवाहर चौधरी व कमलेश चौधरी घायल हो गये हैं. दोनों घायलों को इलाज के लिए बरकाकाना सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. समाचार के अनुसार ये तीनों शनिवार को ट्रेन से वनरक्षी की परीक्षा देने बोकारो जा रहे थे. बरकाकाना प्लेटफार्म पर उतरने के बाद रामगढ़ जाने के लिए तीनों युवक एक टेंपो पर सवार हुए. टेंपो कुछ ही दूर आगे गयी थी कि एक साइकिल सवार को बचाने में वह दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इसमें विकास की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. पुलिस ने विकास के शव को कब्जे में लेकर रविवार को उसके घर भेजा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >