आग से जला कर मारने का आरोप(एक नजर में)

गढ़वा. मेराल थाना क्षेत्र के पेंदली गांव निवासी असलम अंसारी की पत्नी खतीजा बीबी की मौत आग से जल कर हो गयी. मृतका की शादी पिछले ही साल नौ मई को असलम अंसारी के साथ हुई थी. उसके मायके वाले की गरीबी के कारण समाज के लोगों ने चंदा कर उसकी शादी करायी थी. लेकिन […]

गढ़वा. मेराल थाना क्षेत्र के पेंदली गांव निवासी असलम अंसारी की पत्नी खतीजा बीबी की मौत आग से जल कर हो गयी. मृतका की शादी पिछले ही साल नौ मई को असलम अंसारी के साथ हुई थी. उसके मायके वाले की गरीबी के कारण समाज के लोगों ने चंदा कर उसकी शादी करायी थी. लेकिन शादी के बाद से ही उसका पारिवारिक जीवन में कड़वाहट चल रही थी. मृतका की मां मैमून बीबी ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी को केरोसिन छिड़क कर आग लगा कर हत्या की गयी है. उसने बताया कि गुरुवार के दिन उसकी बेटी के साथ मारपीट की गयी थी. मैमून ने बताया कि मारपीट की जानकारी उसकी बेटी ने मोबाइल से जब उन्हें दी, तो गुस्से में उसका देवर महमूद अंसारी ने उसका मोबाइल छीन कर उसे बंद कर दिया था. फिर शनिवार को उसे फोन कर जानकारी दी गयी कि उसकी बेटी जल कर मर गयी है. उसने उसकी बेटी के हत्या करने के मामले में उसका पति असलम अंसारी, ससुर निजाम अंसारी व भैंसुर ऐनुल अंसारी पर हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया है. पुलिस ने सूचना मिलने के बाद शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण कराया और घटना की छानबीन शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >