नक्सलियों ने रोड बना रहे छह वाहन फूंके

भंडरिया (गढ़वा) : कपा माओवादियों ने लेवी के लिए बुधवार की रात भंडरिया थाना क्षेत्र के परसवार व चौटंगिया गांव में दो कंस्ट्रक्शन कंपनी के कैंप पर हमला कर सड़क निर्माण कार्य में लगे छह वाहनों को जला दिया. दो मुंशियों को पीट-पीट कर घायल कर दिया. घायल मुंशी का भंडरिया में प्राथमिक उपचार किया. […]

भंडरिया (गढ़वा) : कपा माओवादियों ने लेवी के लिए बुधवार की रात भंडरिया थाना क्षेत्र के परसवार व चौटंगिया गांव में दो कंस्ट्रक्शन कंपनी के कैंप पर हमला कर सड़क निर्माण कार्य में लगे छह वाहनों को जला दिया. दो मुंशियों को पीट-पीट कर घायल कर दिया.
घायल मुंशी का भंडरिया में प्राथमिक उपचार किया. उन्हें गढ़वा रेफर कर दिया गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक भंडरिया पहुंचे. भंडरिया थाना प्रभारी व सीआरपीएफ के पदाधिकारियों ने घटनास्थल का का जायजा लिया.
जानकारी के अनुसार, डेढ़ दर्जन नक्सलियों ने बरकोल पुलिस पिकेट से दो किमी की दूरी पर स्थित परसवार गांव के मसजिद के समीप भंडरिया-टेहरी सड़क निर्माण कार्य के संवेदक पीआरआइ कंस्ट्रक्शन कंपनी के कैंप पर धावा बोला. मुंशी सरयू दूबे को कब्जे में लेकर पूछताछ की.
फिर कंपनी के दो डंफर (सीजी15ए 3752 व सीजी15ए 1838), एक जेसीबी व वायवरेट मशीन में आग लगा दी. मौका पाकर मुंशी सरयू दूबे वहां से भागने में सफल रहा. डेढ़ घंटे तक नक्सली वहां जमे रहे. इसके बाद वहां से आधा किमी दूर चौटंगिया स्थित विनोद केशरी द्वारा परसवार-संगाली सड़क निर्माण कार्य में लगे ओमप्रकाश केशरी का रोलर व दीपक पाठक का ट्रैक्टर (जेएच14ए 3674) जला दिया. काम करा करे मुंशी अजर्न यादव व सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता को पीट कर घायल कर दिया.
पुलिस के बढ़ते दबाव व अपने घटते जनाधार से बौखला कर नक्सलियों ने इसा तरह की घटना को अंजाम दिया है. क्षेत्र में विकास कार्य बाधित नहीं होंगे.
संवेदकों को पूरी सुरक्षा मुहैया करायी जायेगी. पुलिस टीम बना कर नक्सलियों की टोह में छापामारी कर रही है.
प्रियदर्शी आलोक, एसपी गढ़वा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >