सात भूस्वामियों को मिलेंगे 21 करोड़

गढ़वा : अदालत ने कृषि उत्पादन बाजार समिति, गढ़वा को 1977 में किये गये भूमि अधिग्रहण के मामले में सात भूस्वामियों को 21 करोड़ रुपये भुगतान करने का आदेश दिया है. एक मई को जारी आदेश में 21 दिन में भुगतान करना है. इनमें सरयू प्रसाद गुप्ता वगैरह, जहीरूद्दीन अंसारी वगैरह, अलीमुद्दीन अंसारी वगैरह, विगन […]

गढ़वा : अदालत ने कृषि उत्पादन बाजार समिति, गढ़वा को 1977 में किये गये भूमि अधिग्रहण के मामले में सात भूस्वामियों को 21 करोड़ रुपये भुगतान करने का आदेश दिया है. एक मई को जारी आदेश में 21 दिन में भुगतान करना है.
इनमें सरयू प्रसाद गुप्ता वगैरह, जहीरूद्दीन अंसारी वगैरह, अलीमुद्दीन अंसारी वगैरह, विगन मियां, राजेंद्र प्रसाद केसरी, डॉ एमके जायसवल वगैरह व डॉ आरएल जायसवाल वगैरह शामिल हैं. मामला पिछले 38 वर्षो से न्यायालय में चल रहा था. 2014 में गढ़वा न्यायालय के आदेश को बाजार समिति द्वारा सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गयी थी, लेकिन उसने पूर्व के आदेश को बरकरार रखा. अधिवक्ता परेश ने पैरवी की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >