डीएसइ ने 50 प्रधानाध्यापकों का वेतन रोका

गढ़वा : जिला शिक्षा अधीक्षक अरविंद कुमार ने 50 प्रधानाध्यापकों के वेतन निकासी पर रोक लगा दी है. विभिन्न विद्यालयों में भवन, शौचालय व चहारदीवारी निर्माण के लिए वर्ष 2010 से 2014 तक के बीच 16 करोड़ रुपये विद्यालयों के खातों में भेजे गये थे, फिर भी करीब 100 विद्यालयों में भवन का निर्माण कार्य […]

गढ़वा : जिला शिक्षा अधीक्षक अरविंद कुमार ने 50 प्रधानाध्यापकों के वेतन निकासी पर रोक लगा दी है. विभिन्न विद्यालयों में भवन, शौचालय व चहारदीवारी निर्माण के लिए वर्ष 2010 से 2014 तक के बीच 16 करोड़ रुपये विद्यालयों के खातों में भेजे गये थे, फिर भी करीब 100 विद्यालयों में भवन का निर्माण कार्य अधूरा है.
डीएसइ ने मंगलवार को समीक्षा की. राशि के गबन की आशंका जतायी. प्रधानाध्यपकों को फटकार लगायी और वेतन बंद करते हुए एक माह में निर्माण पूरा करने का निर्देश दिया.
ऐसा नहीं करने पर एफआइआर दर्ज करने व विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी. वैसे विद्यालय, जहां अब तक काम शुरू नहीं हुआ है, राशि वापस करने को कहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >