ओके...टंडवा क्रिकेट क्लब व रोडवेज शाहपुर विजयी(फोटो)

12जीडब्ल्यूपीएच16- मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते नीरज पाठक गढ़वा. संजीवनी स्वयंसेवी संस्था द्वारा आयोजित आनंद पाठक नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-6 के सोमवार को खेले गये लीग मैच में टंडवा क्रिकेट क्लब व रोडवेज शाहपुर की टीम अपना-अपना मैच जीत कर अगले चक्र में प्रवेश किया. पहला मैच टंडवा क्रिकेट क्लब व न्यू जागरण […]

12जीडब्ल्यूपीएच16- मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते नीरज पाठक गढ़वा. संजीवनी स्वयंसेवी संस्था द्वारा आयोजित आनंद पाठक नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-6 के सोमवार को खेले गये लीग मैच में टंडवा क्रिकेट क्लब व रोडवेज शाहपुर की टीम अपना-अपना मैच जीत कर अगले चक्र में प्रवेश किया. पहला मैच टंडवा क्रिकेट क्लब व न्यू जागरण क्लब चिनिया के बीच खेला गया. इसमें टंडवा की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 89 रन बनाये. जवाबी पारी खेलने उतरी चिनिया की टीम 11 ओवर में 41 रन बना कर ढेर हो गयी. टंडवा के श्याम को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार व स्वर्गीय आनंद पाठक के बड़े भाई नीरज पाठक के हाथों दिया गया. दूसरा मैच रोडवेज शाहपुर व आइसीसी नवादा के बीच खेला गया. नवादा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 11 ओवर में सभी विकेट खोकर 39 रन बनाये. जवाबी पारी खेलने उतरी रोडवेज की टीम 6.5 ओवर में बिना कोई नुकसान के 40 रन बना कर मैच जीत लिया. रोडवेज के सीनू क ो मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. इसके पूर्व आयोजन कमेटी के राकेश सिंह के दादा व अधिवक्ता तथा खिलाड़ी रविशंकर की मां के निधन पर खेल के मैदान में दो मिनट का मौन रख कर शोक व्यक्त किया गया. इस मौके पर नवनीत शुक्ला, प्रिंस सोनी, अमित शुक्ला, संतोष कश्यप, शशिकांत द्विवेदी, राकेश सिंह आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >