21 हजार नकद व दो मोबाइल लूट लिये 11जीडब्ल्यूपीएच21-घटना की जानकारी लेते पुलिस अधिकारीप्रतिनिधि, गढ़वागढ़वा-नगरऊंटारी मार्ग (एनएच-75) पर खजुरी गांव के पास स्थित भाजपा नेता भगत सिंह के पेट्रोल पंप भव्या फ्यूल प्वाइंट में लूटपाट हुई. सोमवार को दोपहर तीन बजे हुई इस घटना में तीन लुटेरों ने हथियार के बल पर 21 हजार नकद व दो मोबाइल लूट लिये. एक ही बाइक से पहुंचे अपराधी पेट्रोल पंप के कैश काउंटर में घुस गये. सेल्स मैन सुनील तिवारी, मैनेजर अजीत दूबे व तनवीर अंसारी को कार्यालय के अंदर बंद कर दिया. तनवीर की जेब में रखे 21 हजार रुपये व मोबाइल लूट कर अपराधी वहां से निकल गये. घटना की सूचना पर एसडीपीओ प्रेमनाथ, इंस्पेक्टर अशोक कुमार, थाना प्रभारी निरंजन कुमार वहां पहंुचे. एसडीपीओ प्रेमनाथ ने बताया, छापामारी के लिए सभी मागोंर् में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. पहले भी पेट्रोल पंपों में हो चुकी है लूटगढ़वा मंे पेट्रोल पंप में लूट की घटना थम नहीं रही है. इसके पूर्व गढ़वा-मझिआंव पथ पर पिंडरा गांव स्थित भोला चंद्रवंशी पेट्रोल पंप, गढ़वा-शाहपुर मार्ग पर स्थित झूरा गांव के पेट्रोल पंप व गढ़वा-रंका मार्ग पर लोटो गांव स्थित नंदलाल पांडेय के पेट्रोल पंप को लूटा जा चुका है.
गढ़वा: भाजपा नेता के पेट्रोल पंप पर लूट
21 हजार नकद व दो मोबाइल लूट लिये 11जीडब्ल्यूपीएच21-घटना की जानकारी लेते पुलिस अधिकारीप्रतिनिधि, गढ़वागढ़वा-नगरऊंटारी मार्ग (एनएच-75) पर खजुरी गांव के पास स्थित भाजपा नेता भगत सिंह के पेट्रोल पंप भव्या फ्यूल प्वाइंट में लूटपाट हुई. सोमवार को दोपहर तीन बजे हुई इस घटना में तीन लुटेरों ने हथियार के बल पर 21 हजार नकद […]
