पिस्तौल के साथ युवक गिरफ्तार

11जीडब्ल्यूपीएच23- गिरफ्तार अपराधी के साथ वार्ता करते एसडीपीओ व अन्य गढ़वा. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की रात गढ़वा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर कोटवारी मोड़ के समीप से एक युवक को देशी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवक कल्याणपुर गांव निवासी क्यामुद्दीन अंसारी का पुत्र सद्दाब अंसारी है. एसडीपीओ प्रेमनाथ ने […]

11जीडब्ल्यूपीएच23- गिरफ्तार अपराधी के साथ वार्ता करते एसडीपीओ व अन्य गढ़वा. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की रात गढ़वा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर कोटवारी मोड़ के समीप से एक युवक को देशी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवक कल्याणपुर गांव निवासी क्यामुद्दीन अंसारी का पुत्र सद्दाब अंसारी है. एसडीपीओ प्रेमनाथ ने गढ़वा थाना परिसर में प्रेस वार्ता आयोजित कर इसकी जानकारी दी. एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार शदाब कुछ युवाओं को प्रलोभन देकर आपराधिक गिरोह बनाने की तैयारी कर रहा था. उन्होंने बताया कि पुलिस सूचना के बाद सत्यापन के लिये कल्याणपुर गांव पहंुची, तो शदाब पुलिस को देख कर भागने लगा. पुलिस ने दौड़ा कर उसे पकड़ा. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवक के आपराधिक पृष्ठभूमि की छानबीन की जा रही है. प्रेस वार्ता में पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार, थाना प्रभारी निरंजन कुमार उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >