संस्कार भारती की परिचयात्मक गोष्ठी

गढ़वा. संस्कार भारती के झारखंड प्रांत के महामंत्री संजय कुमार चौधरी की उपस्थिति में स्थानीय चंचल कोचिंग सेंटर में परिचयात्मक बैठक हुई. अध्यक्ष रामविलास प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित बैठक की शुरुआत भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया. इस मौके पर संस्कार भारती के प्रांतीय महामंत्री संजय कुमार चौधरी ने कहा कि […]

गढ़वा. संस्कार भारती के झारखंड प्रांत के महामंत्री संजय कुमार चौधरी की उपस्थिति में स्थानीय चंचल कोचिंग सेंटर में परिचयात्मक बैठक हुई. अध्यक्ष रामविलास प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित बैठक की शुरुआत भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया. इस मौके पर संस्कार भारती के प्रांतीय महामंत्री संजय कुमार चौधरी ने कहा कि संस्कार भारती भारतीय संस्कृति को समृद्ध करनेवाली संस्था है. हमें समाज को इस तरह बनाना है कि हमारा समाज हमारा भारत पुन: विश्वगुरु के पद पर स्थापित हो. इस मौके पर पलामू विभाग के संयोजक उदयशंकर मिश्र, नवीन सहाय, डॉ नथुनी पांडेय आजाद, पंडित सुदर्शन मिश्रा, जिला संयोजक नीरज श्रीधर ने भी विचार व्यक्त किये. इस मौके पर पलामू इकाई के मंत्री प्रियरंजन पाठक, गढ़वा के संतोष पुरी, दिव्य प्रकाश शुक्ल, राजू सोनी, ब्रजेश तिवारी, अभिमन्यु पाठक, प्रभात कुमार, रंजीत सोनी, राजेंद्र कुमार, प्रशांत कुमार, जवाहर प्रजापति, धर्मेंद्र कुमार, जूही कुमारी, गौरव कुमार, रविरंजन भारद्वाज आदि भी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >