खरौंधी(गढ़वा). प्रखंड के राजी उमवि में पिछले डेढ़ माह से मध्याह्न भोजन बंद रहने के कारण विद्यार्थियों की उपस्थिति पर व्यापक असर पड़ा है. पिछले 23 अप्रैल को विद्यालय निरीक्षण के क्रम में पहुंचे डीइओ रामयतन राम ने मध्याह्न भोजन बंद होने पर विद्यालय के सचिव जमालुद्दीन अंसारी व प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अनिल प्रसाद गुप्ता को कड़ी फटकार लगाते हुए किसी भी हाल में मध्याह्न भोजन बंद नहीं करने की हिदायत दी थी. डीइओ के निर्देश के बाद तीन दिन तक मध्याह्न भोजन का संचालन हुआ. इसके बाद पुन: बंद कर दिया गया. मध्याह्न भोजन बंद होने से विद्यार्थियों की उपस्थिति भी कम होने लगी है. जबकि विभाग के द्वारा विद्यालय के खाता में मध्याह्न भोजन व अंडा का राशि पहले ही उपलब्ध करा दिया गया है. इस संबंध में विद्यालय के सचिव जमालुद्दीन अंसारी ने बताया कि पूर्व के सचिव कपिलदेव राम के विगत 31 मार्च को रिटायर्ड होने के बाद आज तक विद्यालय का संपूर्ण प्रभार उन्हें नहीं मिला है. जबकि विद्यालय प्रबंधन समिति के खाता से सचिव का नाम भी नहीं जुड़ पाया है, जिससे परेशानी हो रही है. इस कारण मध्याह्न भोजन बंद है.शीघ्र शुरू होगा एमडीएम : बीइइओ इस संबंध में बीइइओ कौशल किशोर चौबे ने बताया कि बैंक में तकनीकी खराबी के कारण खाता नहीं खुल पा रहा है. परंतु अविलंब खाता खोल कर मध्याह्न भोजन चालू कराया जायेगा.
डेढ़ माह से राजी उमवि में एमडीएम बंद
खरौंधी(गढ़वा). प्रखंड के राजी उमवि में पिछले डेढ़ माह से मध्याह्न भोजन बंद रहने के कारण विद्यार्थियों की उपस्थिति पर व्यापक असर पड़ा है. पिछले 23 अप्रैल को विद्यालय निरीक्षण के क्रम में पहुंचे डीइओ रामयतन राम ने मध्याह्न भोजन बंद होने पर विद्यालय के सचिव जमालुद्दीन अंसारी व प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अनिल प्रसाद […]
