नगरऊंटारी (गढ़वा) : शुक्रवार को शहर में फिर मामूली घटना को लेकर स्थिति तनावपूर्ण हो गयी. बताया जाता है कि पुरनानगर ग्राम स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के निकट अपने बच्चों को बाइक पर घुमा रहे एक गुट के युवक को दूसरे गुट के दो युवकों ने रोका और मारपीट की.
घटना शुक्रवार की सुबह 6.30 बजे की है. रोके जाने पर घटना की जानकारी युवक ने अपने गुट के लोगों को दी. इससे उस गुट के लोग उत्तेजित हो गये और तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी. स्थिति को देखते हुए इलाके में पुलिस गश्त बढ़ा दी गयी है.
एनएच- 75 व बाजार में सशस्त्र बल की तैनाती कर दी गयी है. जिला मुख्यालय से भी अतिरिक्त बल पहुंच चुका है. गत चार मई को भी दो गुट के लोगों के बीच विवाद हो गया था.
