बैठक में रांची चलने का आह्वान

गढ़वा. झारखंड प्रदेश सामुदायिक पारा शिक्षक संघ गढ़वा जिला इकाई की बैठक जिलाध्यक्ष दशरथ ठाकुर की अध्यक्षता में स्थानीय पीतांबर उद्यान में संपन्न हुई. बैठक में पारा शिक्षकों को उचित मानदेय नहीं देने तथा मान-सम्मान का ध्यान नहीं रखने का सरकार पर आरोप लगाते हुए इस पर रोष व्यक्त किया गया. बैठक में दशरथ ठाकुर […]

गढ़वा. झारखंड प्रदेश सामुदायिक पारा शिक्षक संघ गढ़वा जिला इकाई की बैठक जिलाध्यक्ष दशरथ ठाकुर की अध्यक्षता में स्थानीय पीतांबर उद्यान में संपन्न हुई. बैठक में पारा शिक्षकों को उचित मानदेय नहीं देने तथा मान-सम्मान का ध्यान नहीं रखने का सरकार पर आरोप लगाते हुए इस पर रोष व्यक्त किया गया. बैठक में दशरथ ठाकुर ने कहा कि 17 मई को रांची में पारा शिक्षकों की विशेष बैठक रखी गयी है. उसमें संघ के कार्यों का विस्तार किया जायेगा तथा भावी आंदोलन की रूप-रेखा तय की जायेगी. बैठक में सभी पारा शिक्षकों को रांची चलने की अपील की गयी. इस अवसर पर राजेश्वर ठाकुर, प्रदीप सिंह, अरुण तिवारी, रामप्रकाश तिवारी सहित कई पारा शिक्षक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >