राजेश बैठा विधायक प्रतिनिधि बने

सगमा(गढ़वा). नसंमो कार्यकर्ताओं की बैठक प्रखंड अध्यक्ष दिलीप कुमार यादव की अध्यक्षता में स्थानीय पार्टी कार्यालय में हुई. इसमें सर्वसम्मति से विधायक प्रतिनिधि एवं निगरानी समिति का गठन किया गया. कार्यकर्ताओं ने आपसी विमर्श के बाद राजेश बैठा को विधायक प्रतिनिधि के लिए चयन किया. जबकि दिलीप यादव, राजा यादव, बबलू ठाकुर, हनुमंत यादव, राजू […]

सगमा(गढ़वा). नसंमो कार्यकर्ताओं की बैठक प्रखंड अध्यक्ष दिलीप कुमार यादव की अध्यक्षता में स्थानीय पार्टी कार्यालय में हुई. इसमें सर्वसम्मति से विधायक प्रतिनिधि एवं निगरानी समिति का गठन किया गया. कार्यकर्ताओं ने आपसी विमर्श के बाद राजेश बैठा को विधायक प्रतिनिधि के लिए चयन किया. जबकि दिलीप यादव, राजा यादव, बबलू ठाकुर, हनुमंत यादव, राजू गुप्ता व सोनू जायसवाल को निगरानी समिति में रखा गया. बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में भगत दयानंद यादव व मनोज पहाडि़या उपस्थित थे. इस मौके पर भगत दयानंद यादव ने कहा कि उनके विधायक को एक साजिश के तहत जेल भेजा गया है. बावजूद इससे विकास कार्य पर कोई असर नहीं पड़ेगा. उन्होंने कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर विकास कार्य की जानकारी देने की अपील की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >