गढ़वा. गढ़वा जिले में पिछले दो दिनों से तापमान बढ़ कर 42 डिग्री पार हो गया है. इसके कारण लोगों के जनजीवन पर प्रतिकूल असर पड़ा है. सुबह नौ बजे के बाद से ही घर से बाहर निकलना लोगों के लिए मुश्किल हो जा रहा है. मंगलवार को पारा 43 डिग्री तक पहंुच गया था. इसके कारण आसमान से आग के गोले की तरह धूप लग रहा था. साथ ही लू भी चल रही थी. भीषण गरमी व लू के कारण पेयजल का स्त्रोत काफी नीचे चला गया है. इसके कारण शहर से लेकर देहात तक लोग पानी संकट से घिर गये हैं. गिने चुने जलस्त्रोतों पर पानी रहने के कारण वहां पानी लेने वालों की भीड़ लग रही है. गढ़वा शहर की एक बड़ी आबादी टैंकर द्वारा की जा रही जलापूर्ति पर निर्भर है. टैंकर का पानी मुहल्ले में आते ही पानी लेने वालों की भीड़ लग जा रही है. यदि तापमान इसी तरह बढ़ता रहा, तो आनेवाले दिनों में पानी संकट और बढ़ सकता है.
पारा 43 डिग्री पहंुचा
गढ़वा. गढ़वा जिले में पिछले दो दिनों से तापमान बढ़ कर 42 डिग्री पार हो गया है. इसके कारण लोगों के जनजीवन पर प्रतिकूल असर पड़ा है. सुबह नौ बजे के बाद से ही घर से बाहर निकलना लोगों के लिए मुश्किल हो जा रहा है. मंगलवार को पारा 43 डिग्री तक पहंुच गया था. […]
