गढ़वा. मझिआंव प्रखंड के खरसोता पंचायत को पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित करने की मांग की गयी है. इस संबंध में जिला पंचायती राज पदाधिकारी को दिये आवेदन में ग्रामीणों ने कहा है कि खरसोता पंचायत में कुल जनसंख्या का 65 प्रतिशत आबादी पिछड़ी जाति की है. इस वजह से यहां मुखिया, उप मुखिया व पंचायत समिति सदस्य के सभी सीटों को पिछड़ी जाति के पुरुष के लिए आरक्षित किया जाये. उन्होंने कहा कि पूर्व में 2010 में हुए पंचायत चुनाव में पिछड़ी जाति को उपेक्षित करते हुए अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिया गया था. आवेदन में ओमप्रकाश मेहता, मुन्ना चौधरी, लल्लू मेहता, सुधीर विश्वकर्मा, शिवशंकर प्रसाद, अरविंद प्रसाद, संतोष प्रसाद, पप्पू प्रसाद, सीताराम चौधरी, सुरेश चौधरी, कामेश्वर साव आदि के हस्ताक्षर हैं.
ग्रामीणों ने आवेदन सौंपा
गढ़वा. मझिआंव प्रखंड के खरसोता पंचायत को पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित करने की मांग की गयी है. इस संबंध में जिला पंचायती राज पदाधिकारी को दिये आवेदन में ग्रामीणों ने कहा है कि खरसोता पंचायत में कुल जनसंख्या का 65 प्रतिशत आबादी पिछड़ी जाति की है. इस वजह से यहां मुखिया, उप मुखिया व […]
