दो से ज्यादा बच्चेवाले नहीं लड़ पायेंगे चुनाव

गढ़वा. मझिआंव नगर पंचायत चुनाव में दो से ज्यादा बच्चे वाले आवेदक प्रत्याशी नहीं बन सकते हैं. उप निर्वाचन पदाधिकारी सुषमा नीलम सोरेन ने बताया कि नौ फरवरी 2013 के बाद जिस प्रत्याशी का तीसरा बच्चा(पुत्र/पुत्री) जन्मा है, वे अध्यक्ष या वार्ड पार्षद में से किसी भी पद के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं. […]

गढ़वा. मझिआंव नगर पंचायत चुनाव में दो से ज्यादा बच्चे वाले आवेदक प्रत्याशी नहीं बन सकते हैं. उप निर्वाचन पदाधिकारी सुषमा नीलम सोरेन ने बताया कि नौ फरवरी 2013 के बाद जिस प्रत्याशी का तीसरा बच्चा(पुत्र/पुत्री) जन्मा है, वे अध्यक्ष या वार्ड पार्षद में से किसी भी पद के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें एक शपथ पत्र देना होगा, जिसमें यह जिक्र होगा कि उक्त तिथि के बाद उन्हें तीसरा बच्चा नहीं है. जबकि 9 फरवरी 2013 के पूर्व जिनको तीन या तीन से ज्यादा बच्चे हैं, वे आवेदन कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >