ओके....अधिवक्ताओं ने शोक व्यक्त किया

गढ़वा. अधिवक्ता नीलकमल सिंह उर्फ नीलू सिंह की सड़क दुर्घटना में हुई आकस्मिक मौत की घटना पर मंगलवार को जिला अधिवक्ता संघ की ओर से स्थानीय संघ भवन में शोेकसभा हुई. इसमें उपस्थित अधिवक्ताओं ने नीलू सिंह की मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनके दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का […]

गढ़वा. अधिवक्ता नीलकमल सिंह उर्फ नीलू सिंह की सड़क दुर्घटना में हुई आकस्मिक मौत की घटना पर मंगलवार को जिला अधिवक्ता संघ की ओर से स्थानीय संघ भवन में शोेकसभा हुई. इसमें उपस्थित अधिवक्ताओं ने नीलू सिंह की मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनके दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा. संघ के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित इस शोकसभा के बाद सभी अधिवक्ताओं ने अपने न्यायालय के कार्यों से अलग रखा. इसकी सूचना प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय, सीजेएम, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी, अपर समाहर्ता व मृतक के परिजनों को दी गयी. इस मौके पर सभी वरीय अधिवक्ता व संघ के पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >