दुकान से 1,09 लाख की चोरी

गढ़वा : शहर थाना क्षेत्र के नामधारी कॉलेज के समीप रविवार क ी रात अज्ञात चोरों ने एक दुकान का ताला तोड़ कर फोटो कॉपी दुकान से 1.9 लाख के सामान की चोरी कर ली. चोरों ने दुकान से लेकर भाग रहे जेनरेटर को आधे रास्ते में ही छोड़ कर भाग निकले. दुकान के मालिक […]

गढ़वा : शहर थाना क्षेत्र के नामधारी कॉलेज के समीप रविवार क ी रात अज्ञात चोरों ने एक दुकान का ताला तोड़ कर फोटो कॉपी दुकान से 1.9 लाख के सामान की चोरी कर ली. चोरों ने दुकान से लेकर भाग रहे जेनरेटर को आधे रास्ते में ही छोड़ कर भाग निकले.

दुकान के मालिक टंडवा निवासी अमित सोनी ने थाना में आवेदन देकर कहा है कि नामधारी कॉलेज गेट के सामने उसकी प्रकाश फोटो स्टेट व स्टूडियो की दुकान है, जिसमें रविवार की रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़ कर लाखों रुपये का सामान चुरा ले गये. दुकान से जेनरेटर भी ले जा रहे थे, लेकिन आधे रास्ते में ही उसे छोड़ कर भाग गये. उसने आवेदन में कहा है कि 52 हजार रुपये की फोटो कॉपी मशीन, 20 हजार का कैमरा, 15 हजार रुपये का प्रिंटर, 7000 रुपये का स्कैनर आदि सामान की चोरी हुई है. उसने थाना प्रभारी से मामले में शामिल लोगों क ो गिरफ्तार करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >