2...कमांडर पलटने से चार घायल

केतार(गढ़वा). केतार थाना के बांसडीह गांव के पास केतार-कांडी पथ पर एक कमांडर(यूपी62इ-4289) के पलट जाने से उसमें सवार चार लोग घायल हो गये. ये सभी एक तिलक चढ़ा कर लौट रहे थे. इसमें लड़की का पिता सीता राम, मोहित राम, लालजी राम व कमलेश कुमार शामिल है. सभी को इलाज के लिए भवनाथपुर सामुदायिक […]

केतार(गढ़वा). केतार थाना के बांसडीह गांव के पास केतार-कांडी पथ पर एक कमांडर(यूपी62इ-4289) के पलट जाने से उसमें सवार चार लोग घायल हो गये. ये सभी एक तिलक चढ़ा कर लौट रहे थे. इसमें लड़की का पिता सीता राम, मोहित राम, लालजी राम व कमलेश कुमार शामिल है. सभी को इलाज के लिए भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती किया गया है. समाचार के अनुसार सोमवार की सुबह बागेसोती गांव से राम प्यारी राम के घर में ये लोग तिलक चढ़ाने गये हुए थे. वापस लौटने के दौरान कमांडर गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गयी. केतार थाना प्रभारी चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह ने मौके पर पहुंच कर कमांडर को जब्त कर लिया. साथ ही घायलों को इलाज के लिए भवनाथपुर भेजवाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >