1...बराती वाहन पलटने से 12 घायल

चालक से लेकर सभी घायल नशे मंे थेेमझिआंव(गढ़वा). मझिआंव-विशुनपुरा पथ पर गोपालपुर गांव के पास रविवार की रात बराती को लेकर जा रही पिकअप वाहन पलट गयी. इससे उसमें सवार एक दर्जन लोग घायल हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय रेफरल अस्पताल में भरती किया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते […]

चालक से लेकर सभी घायल नशे मंे थेेमझिआंव(गढ़वा). मझिआंव-विशुनपुरा पथ पर गोपालपुर गांव के पास रविवार की रात बराती को लेकर जा रही पिकअप वाहन पलट गयी. इससे उसमें सवार एक दर्जन लोग घायल हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय रेफरल अस्पताल में भरती किया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए गढ़वा के लिए रेफर कर दिया गया. घायलों में बिढंमगंज थाना के धीवही गांव निवासी मनोज कुमार शर्मा, अमन सिंह, कामेश्वर शर्मा, संतोष शर्मा, अशोक यादव, परवेज आलम, उमाशंकर, आदित्य शर्मा, गुड्डू शर्मा, विनोद कुमार, राहुल पासवान व अवध नारायण शामिल है. समाचार के अनुसार ये सभी बराती दलको गांव के रामस्वार्थ ठाकुर की पुत्री की शादी में आये थे. भोजन के बाद लौटने के दौरान यह दुर्घटना हुई. बताया गया कि सभी बराती शराब के नशे में धुत्त थे. चालक भी शराब के नशे में था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >